LOADING

Type to search

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी कल करेंगे डॉ. विश्वास मेहता की पुस्तक का विमोचन

Local

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी कल करेंगे डॉ. विश्वास मेहता की पुस्तक का विमोचन

Share

उदयपुर, 29 अक्टूबर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शुक्रवार, 30 अक्टूबर को विद्या भवन संस्थान में डॉ. विश्वास मेहता की पुस्तक ‘सैंड्स टू शोर’ का विमोचन करेंगे। दोपहर 3.30 बजे आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक पर चर्चा और संवाद सत्र भी होगा। डूंगरपुर मूल के डॉ. मेहता केरल के पूर्व मुख्य सचिव और राज्य के चौथे मुख्य सूचना आयुक्त रह चुके हैं। वे पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के निदेशक की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। पुस्तक में उनके चार दशक के प्रशासनिक अनुभवों, संघर्षों, उपलब्धियों, पारिवारिक जीवन और जनसेवा के प्रति दृष्टिकोण का उल्लेख है। आईपीएस में चयन के बाद आईएएस बनने के लक्ष्य से दोबारा परीक्षा देकर नौवीं रैंक हासिल करने का उनका सफर भी युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *