उदयपुर, 21 अगस्त: बलीचा गांव में एक मकान के कमरे में रखे कूलर में करीब पांच फीट लंबा कोबरा सांप घुस गया। परिवार के सदस्य को कूलर में पानी भरते समय अंदर कुछ होने का अहसास हुआ। छेद से देखने पर सांप दिखाई दिया। सूचना पर वाइल्ड एनिमल एंड नेचर रेस्क्यू सोसायटी के संस्थापक विक्रम […]
लसानी, 21 अगस्त: देवगढ़ थाना क्षेत्र के लसानी गांव में 80 वर्षीय चम्पा बाई से चाकू की नोक पर सोने के तीन मादलिया लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने लसानी रेगर मोहल्ला निवासी देवीलाल पुत्र मंगनीराम रैगर को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने […]
उदयपुर, 21 अगस्त: उदयपुर सिटी-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20971/20972) के फेरे सप्ताह में एक से बढ़ाकर दो करने की मंजूरी मिली है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद डॉ. मन्नालाल रावत को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी। सांसद ने मेवाड़-वागड़ के यात्रियों, व्यापारियों और विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए फेरे बढ़ाने की मांग रेल […]
उदयपुर, 21 अगस्त: श्रावण मास के अवसर पर अद्वैतम् संस्था की ओर से ‘शिवोलॉजी : शिव पुराण कथा’ का आयोजन 22 अगस्त को शाम 4 बजे राजस्थान साहित्य अकादमी के हिरणमगरी सेक्टर-4 स्थित सभागार में होगा। आयोजनकर्ता किरण बाला ‘किरन’ ने बताया कि कथा का उद्देश्य भगवान शिव के जीवन-दर्शन, शिवतत्त्व और लोकमंगल की भावना […]
उदयपुर, 21 अगस्त: ‘शिवोलॉजी : शिव पुराण कथा’ का पहला निमंत्रण बोहरा गणेशजी को देकर पोस्टर का लोकार्पण किया गया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों एवं विशिष्ट पदाधिकारियों को निमंत्रण दिए गए। सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, दुर्गेश मेनारिया, पूर्व कुलपति कर्नल प्रो. शिव सिंह सारंगदेवोत, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कैलाश नागदा, […]