LOADING

Type to search

उदयपुर-शालीमार ट्रेन अब सप्ताह में दो दिन

Local

उदयपुर-शालीमार ट्रेन अब सप्ताह में दो दिन

Share

उदयपुर, 21 अगस्त: उदयपुर सिटी-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20971/20972) के फेरे सप्ताह में एक से बढ़ाकर दो करने की मंजूरी मिली है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद डॉ. मन्नालाल रावत को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी। सांसद ने मेवाड़-वागड़ के यात्रियों, व्यापारियों और विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए फेरे बढ़ाने की मांग रेल मंत्रालय के समक्ष रखी थी। मंजूरी के बाद उदयपुर से पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी तथा लंबी वेटिंग लिस्ट से राहत की उम्मीद है। रेल मंत्री ने बताया कि सांसद की अन्य रेल सुविधाओं संबंधी मांगों पर भी रेलवे बोर्ड प्राथमिकता से विचार कर रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *