चित्तौड़गढ़, 3 फरवरी: महिला एवं बाल हॉस्पिटल स्थित पालना गृह में सुरक्षित परित्याग के तहत मिली नवजात बालिका को सोमवार को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सौंप दिया गया। हॉस्पिटल प्रशासन की निगरानी में बच्ची को सुरक्षित रखा गया और आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद समिति के सुपुर्द किया गया।सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष प्रियंका पालीवाल ने […]
बांसवाड़ा, 3 फरवरी: जिले के सदर थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। घटना के दो दिन बाद परिजनों ने इसे हत्या नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटना मानते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।डीएसपी गोपीचंद मीणा के अनुसार, मृतक […]
डूंगरपुर, 3 फरवरी: जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़े भाई, भाभी और भतीजी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को डिटेन किया गया है। यह घटना 30 जनवरी को पाल कोलखंडा गांव में हुई थी।पुलिस के अनुसार […]
बांसवाड़ा, 2 फरवरी : बांसवाड़ा जिला मुख्यालय के खांदू कॉलोनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में तार की बाउंड्री बनाने के नाम पर हरे-भरे पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि पेड़ काटने से पूर्व तहसीलदार अथवा किसी सक्षम अधिकारी से अनुमति तक नहीं ली गई। खुलेआम […]
बांसवाड़ा, 2 फरवरी: बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल में खेलते समय फेवीक्विक आंखों में चले जाने से तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले 9 वर्षीय मासूम की दोनों पलकों के चिपक जाने का गंभीर मामला सामने आया है। हादसे के बाद बच्चे की आंखें पूरी तरह बंद हो गईं, जिससे परिजनों […]