LOADING

Type to search

हिस्ट्रीशीटर की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

crime

हिस्ट्रीशीटर की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Share

अजयराज हत्याकांड के आरोपी की हत्या की साजिश नाकाम, पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई
चित्तौड़गढ़, 31 जुलाई
: चित्तौड़गढ़ जिले में शुक्रवार सुबह पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। शंभूपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की जवाबी फायरिंग में सदर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर प्रभुसिंह चौहान के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को तत्काल जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस सुरक्षा के बीच उसका उपचार जारी है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि प्रभुसिंह चौहान के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, अवैध हथियार, लूट और अन्य गंभीर धाराओं में कुल 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अवैध हथियार लेकर अपने विरोधी गैंग पर हमला करने की तैयारी में है। साथ ही वह अजयराज सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी ईश्वरसिंह डेट की हत्या की साजिश रच रहा था, जिसे हाल ही में अंतरिम जमानत मिली है।
सूचना के आधार पर जिले में कई स्थानों पर नाकाबंदी की गई। शंभूपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने उसकी कार रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें प्रभुसिंह के पैर में गोली लगी और उसे मौके से दबोच लिया गया। उसके कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं, जबकि एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *