ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य से रेल यातायात प्रभावित
Share
उदयपुर सिटी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी, कुछ रीशेड्यूल और रेगुलेट रहेंगी
उदयपुर, 8 जून : उत्तर रेलवे के मुरादाबाद-गाजियाबाद रेलखंड पर पिलखुआ-कुचेसर रोड स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के लिए लिए जा रहे ब्लॉक के कारण कई रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इस दौरान कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा, जबकि कई रेलसेवाएं रेगुलेट और रीशेड्यूल रहेंगी।
मार्ग परिवर्तन के तहत गाड़ी संख्या 19602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 15 जून को लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद मार्ग से संचालित होगी। इस दौरान ट्रेन बरेली और मुरादाबाद स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। वहीं 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस भी 14 जून को परिवर्तित मार्ग से चलेगी और कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
इसके अलावा 14322 भुज-बरेली एक्सप्रेस तथा 15715 किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस को मार्ग में 1 से 1.30 घंटे तक रेगुलेट किया जाएगा।
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्रा से पूर्व ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
प्रभावित प्रमुख रेल सेवाएं
19602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस – 15 जून को परिवर्तित मार्ग से संचालित।
15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस – 14 जून को कई स्टेशनों पर ठहराव रद्द।
14321 बरेली-भुज एक्सप्रेस – 8, 14 व 15 जून को 2.30 घंटे विलंब से रवाना।
14311 बरेली-भुज एक्सप्रेस – 9 जून को 2.30 घंटे देरी से प्रस्थान।
19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस – 7, 8 व 14 जून को 1.30 घंटे देरी से रवाना।
15715 किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस – 7 व 14 जून को 1.30 घंटे रेगुलेट रहेगी।
