LOADING

Type to search

स्थानांतरण से रोक हटी, किन्तु तृतीय श्रेणी शिक्षकों की उम्मीदों को झटका

education

स्थानांतरण से रोक हटी, किन्तु तृतीय श्रेणी शिक्षकों की उम्मीदों को झटका

Share

उदयपुर, 19 जून: राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों के स्थानांतरण पर लगी रोक हटाने के आदेश जारी किए जाने के बावजूद तृतीय श्रेणी अध्यापकों को इससे बाहर रखने पर शिक्षक संगठनों में नाराजगी है। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रदेश समन्वय समिति सदस्य लच्छी राम गुर्जर ने इसे तृतीय श्रेणी शिक्षकों के साथ अन्याय बताया है।
गुर्जर ने कहा कि प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा राज्य कर्मचारियों के स्थानांतरण से रोक हटाना स्वागत योग्य कदम है, लेकिन शिक्षा विभाग के तृतीय श्रेणी अध्यापकों के तबादलों पर रोक यथावत रहने से हजारों शिक्षकों की वर्षों पुरानी उम्मीदें टूट गई हैं। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में शिक्षक अपने गृह जिलों में स्थानांतरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील ने राज्य सरकार से मांग की है कि तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानांतरण पर लगी रोक भी शीघ्र हटाई जाए, ताकि लंबे समय से परिवार से दूर कार्यरत शिक्षकों को राहत मिल सके। संगठन का कहना है कि शिक्षकों की पारिवारिक एवं सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए सरकार को इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *