LOADING

Type to search

बीसीआई युवा की नई टीम घोषित, मीनाक्षी पालीवाल बनीं प्रेसिडेंट

Business

बीसीआई युवा की नई टीम घोषित, मीनाक्षी पालीवाल बनीं प्रेसिडेंट

Share

युवाओं को बिजनेस, फिटनेस और लीडरशिप का मिलेगा नया मंच
उदयपुर, 8 मई:
बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप बीसीआई ने अपने यूथ विंग “बीसीआई युवा” की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। संगठन ने युवाओं को बिजनेस, लीडरशिप, फिटनेस और सोशल एक्टिविटीज से जोड़ने के उद्देश्य से नई टीम गठित की है। बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि फिट इंडिया एम्बेसडर राजस्थान एवं एम वेलनेस बाजार की फाउंडर-सीईओ मीनाक्षी पालीवाल को बीसीआई युवा का प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। वहीं एक्स एयरफोर्स ऑफिसर रोहित पालीवाल को सेक्रेटरी और सीए दिनेश खेरोदिया को ट्रेजरर बनाया गया है।
माधवानी ने कहा कि बीसीआई युवा का उद्देश्य युवाओं को नेटवर्किंग, एंटरप्रेन्योरशिप और सेल्फ ग्रोथ के लिए प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है।
नवनियुक्त प्रेसिडेंट मीनाक्षी पालीवाल ने कहा कि आज का युवा अपनी अलग पहचान बनाना चाहता है और बीसीआई युवा इसी सोच को नई दिशा देगा। संगठन को उम्मीद है कि नई टीम युवाओं के लिए प्रेरणादायक मंच साबित होगी।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *