LOADING

Type to search

बीसीआई दिल्ली की बैठक आज, नेटवर्किंग और बिजनेस ग्रोथ पर रहेगा फोकस

Uncategorized

बीसीआई दिल्ली की बैठक आज, नेटवर्किंग और बिजनेस ग्रोथ पर रहेगा फोकस

Share

दिल्ली चैप्टर की दूसरी आधिकारिक बैठक में व्यवसायियों और प्रोफेशनल्स को मिलेंगे नए अवसर
उदयपुर, 17 अप्रैल:
बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के दिल्ली चैप्टर की दूसरी आधिकारिक बैठक आज 18 अप्रैल को कनॉट प्लेस स्थित द इम्पीरियल स्पाइस में आयोजित होगी। दोपहर 3 से 6 बजे तक होने वाली इस बैठक में विभिन्न क्षेत्रों के व्यवसायी, उद्यमी और प्रोफेशनल्स एक मंच पर जुटेंगे, जहां नेटवर्किंग, सहयोग और व्यापार विस्तार के नए अवसरों पर चर्चा होगी।
बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य सदस्यों को मजबूत नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है, ताकि वे आपसी सहयोग से अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि बीसीआई लगातार ऐसे मंच प्रदान कर रहा है, जहां सीखने और आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं।
दिल्ली चैप्टर के प्रेसिडेंट डॉ. अनुपम गुप्ता ने कहा कि यह बैठक प्रतिभागियों के लिए कोलैबोरेशन और बिजनेस ग्रोथ का प्रभावी अवसर बनेगी। वहीं सचिव सीमा वार्ष्णेय ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति ₹699 शुल्क देकर गेस्ट के रूप में शामिल हो सकते हैं।
कोषाध्यक्ष प्रमोद धनखड़ के अनुसार, बीसीआई की सदस्यता फिलहाल खुली है। ₹12,000 प्लस जीएसटी की मेंबरशिप पर सदस्यों को वर्षभर 12 बिजनेस मीटिंग्स और 12 वर्कप्लेस विजिट्स का लाभ मिलेगा। बैठक स्थल राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के पास होने से प्रतिभागियों को पहुंचने में सुविधा रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *