बीसीआई दिल्ली की दूसरी आधिकारिक बैठक सम्पन्न
Share
नेटवर्किंग और बिजनेस ग्रोथ को मिला नया आयाम, नए सहयोग के अवसर बने
नई दिल्ली, 20 अप्रैल: बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के दिल्ली चैप्टर की दूसरी आधिकारिक बैठक कनॉट प्लेस स्थित द इम्पीरियल स्पाइस में उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित इस बिजनेस मीटअप में विभिन्न क्षेत्रों के व्यवसायियों, स्टार्टअप फाउंडर्स, प्रोफेशनल्स और उद्यमियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत संबोधन से हुई, जिसके बाद प्रतिभागियों को एक-दूसरे से परिचित होने और अपने व्यवसाय के बारे में जानकारी साझा करने का अवसर मिला। बैठक के दौरान इंटरएक्टिव नेटवर्किंग सेशन, बिजनेस प्रेजेंटेशन और ओपन डिस्कशन के जरिए प्रतिभागियों ने नए संपर्क और संभावित व्यावसायिक अवसर तलाशे।
बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि दिल्ली जैसे बड़े व्यापारिक केंद्र में इस तरह की बैठकों का सफल आयोजन संगठन के विजन को मजबूती देता है। उन्होंने कहा कि बीसीआई का उद्देश्य ऐसा मंच तैयार करना है, जहां हर सदस्य को विकास, मार्गदर्शन और अवसर मिल सकें।
दिल्ली चैप्टर के प्रेसिडेंट डॉ. अनुपम गुप्ता ने कहा कि बीसीआई केवल नेटवर्किंग ग्रुप नहीं, बल्कि एक ग्रोथ-ड्रिवन कम्युनिटी है, जहां सदस्यों को व्यवसाय विस्तार के साथ सीखने और कौशल विकास का अवसर मिलता है।
सचिव सीमा वार्ष्णेय ने बताया कि इस बैठक में गेस्ट पार्टिसिपेशन को अच्छा प्रतिसाद मिला और कई नए प्रतिभागियों ने बीसीआई से जुड़ने की इच्छा जताई। वहीं कोषाध्यक्ष प्रमोद धनखड़ ने बताया कि बैठक में सदस्यता को लेकर भी उत्साह दिखाई दिया और प्रतिभागियों ने वार्षिक बैठकों एवं वर्कप्लेस विजिट्स की योजना में रुचि दिखाई।
बैठक के अंत में सभी प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से जारी रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर सीमा वार्ष्णेय, प्रमोद धनखड़, अमित राजपूत, चिराग मोडे, डॉ. अभिलाष चावला, शरद नांगिया, डॉ. आर.के. गुप्ता सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
