LOADING

Type to search

उदयपुर की विरासत से रूबरू होंगे बीसीआई सदस्य

Local

उदयपुर की विरासत से रूबरू होंगे बीसीआई सदस्य

Share

12 अप्रैल को विशेष हेरिटेज वॉक, पैलेस से गलियों तक इतिहास और संस्कृति का अनुभव
उदयपुर, 10 अप्रैल:
झीलों और महलों की नगरी उदयपुर की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को करीब से जानने के उद्देश्य से बिज़नेस सर्कल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के सदस्यों के लिए 12 अप्रैल, रविवार सुबह 7 बजे विशेष हेरिटेज वॉक का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन ट्रैवल एक्सपर्ट चिन्मय दीक्षित द्वारा “ट्रैवल विथ चिन्मय” के तहत किया जा रहा है।
इतिहास, स्थापत्य और परंपराओं से होगा साक्षात्कार
इस हेरिटेज वॉक के दौरान प्रतिभागी शहर के पैलेस क्षेत्र, पुराने बाजारों और ऐतिहासिक गलियों का भ्रमण करेंगे। उन्हें उदयपुर की स्थापत्य कला, पारंपरिक जीवनशैली और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रोचक तथ्य और कहानियां जानने का अवसर मिलेगा।
चिन्मय दीक्षित के अनुसार, यह वॉक सिर्फ भ्रमण नहीं बल्कि शहर की असली पहचान और गौरवशाली इतिहास को समझने का अनूठा अनुभव है, जहां हर स्थान अपनी अलग कहानी बयां करता है।
सीखने और नेटवर्किंग का मंच
बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि इस तरह की गतिविधियां सदस्यों को आपस में जुड़ने, सीखने और शहर की संस्कृति को समझने का बेहतर अवसर देती हैं। इससे सकारात्मक सोच और नेटवर्किंग को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसे अनुभव न केवल व्यक्तिगत दृष्टिकोण को समृद्ध करते हैं, बल्कि व्यवसायिक जीवन में भी नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। इस हेरिटेज वॉक में बीसीआई सदस्य निःशुल्क भाग ले सकते हैं। वहीं ₹200 के योगदान पर प्रतिभागियों के लिए समोसा, रबड़ी और पान जैसे स्थानीय व्यंजनों की व्यवस्था भी की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *