LOADING

Type to search

13 जून को हाउस ऑफ रजवाड़ा में होगी बीसीआई की वर्कप्लेस विजिट

Business

13 जून को हाउस ऑफ रजवाड़ा में होगी बीसीआई की वर्कप्लेस विजिट

Share

ज्वेलरी उद्योग की कार्यप्रणाली, ब्रांड निर्माण और नेटवर्किंग के अवसरों से रूबरू होंगे सदस्य
उदयपुर, 9 जून:
बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) द्वारा अपने सदस्यों के लिए 13 जून को विशेष वर्कप्लेस विजिट एवं बिजनेस लर्निंग सत्र का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम उदयपुर के प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम House of Rajwada में दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें बीसीआई के विभिन्न चैप्टर्स के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।
व्यवसायिक सीख और नेटवर्किंग पर रहेगा फोकस
बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि वर्कप्लेस विजिट का उद्देश्य सदस्यों को विभिन्न व्यवसायों की कार्यप्रणाली, प्रबंधन कौशल, नवाचार और सफलता के सूत्रों से परिचित कराना है। ऐसे आयोजनों से उद्यमियों को नए व्यावसायिक दृष्टिकोण, बेहतर नेटवर्किंग और विभिन्न उद्योगों की कार्यशैली को समझने का अवसर मिलता है।
ज्वेलरी उद्योग की बारीकियां जानेंगे प्रतिभागी
बीसीआई गोल्ड चैप्टर के प्रेसीडेंट एवं हाउस ऑफ रजवाड़ा के संचालक अमृत मेहता ने बताया कि यह शोरूम गोल्ड, सिल्वर, डायमंड और एंटीक ज्वेलरी के उत्कृष्ट संग्रह के लिए जाना जाता है। वर्कप्लेस विजिट के दौरान प्रतिभागियों को ज्वेलरी डिजाइनिंग, निर्माण प्रक्रिया, कारीगरी, ग्राहक सेवा, गुणवत्ता प्रबंधन और ब्रांड निर्माण के विभिन्न पहलुओं को करीब से समझने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में बिजनेस इंटरैक्शन, अनुभव साझा करने और नेटवर्किंग के विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों का मानना है कि इससे सदस्यों को अपने व्यवसाय के विस्तार, नवाचार और विकास के लिए नए विचार एवं संभावनाएं प्राप्त होंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *