LOADING

Type to search

भड़भूजा घाटी को मिला नया सामुदायिक भवन, विधायक ताराचंद जैन ने किया लोकार्पण

socal

भड़भूजा घाटी को मिला नया सामुदायिक भवन, विधायक ताराचंद जैन ने किया लोकार्पण

Share

उदयपुर, 7 जुलाई : भड़भूजा घाटी क्षेत्र के लोगों को लंबे इंतजार के बाद नया सामुदायिक भवन और आधुनिक सुविधाओं की सौगात मिली। गुजराती मोची समाज संस्था परिसर में करीब 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित भवन, शौचालय और फर्श निर्माण कार्यों का लोकार्पण सोमवार को शहर विधायक ताराचंद जैन ने किया। निर्माण कार्य के लिए 16 लाख रुपए नगर निगम की जनसहभागिता योजना तथा 4 लाख रुपए विधायक मद से उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद रूचिका चौधरी, समाज अध्यक्ष महेश मुंडानिया सहित समाजजन मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने कहा कि भवन बनने से सामाजिक कार्यक्रम, बैठकें और अन्य सामुदायिक गतिविधियां अब एक ही स्थान पर सुगमता से आयोजित हो सकेंगी, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *