LOADING

Type to search

भामाशाह दानवीर कप स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता 27 से

socal

भामाशाह दानवीर कप स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता 27 से

Share

सब जूनियर से मास्टर वर्ग तक के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, 28 जून को होगा समापन
उदयपुर, 25 जून :
उदयपुर जिला स्ट्रेंथ लिफ्टिंग संघ के तत्वावधान में 27 एवं 28 जून को जिला स्तरीय सब जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं मास्टर पुरुष-महिला स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता ‘भामाशाह दानवीर कप’ का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन संघ अध्यक्ष प्रमोद सामर द्वारा किया जाएगा।
जिला स्ट्रेंथ लिफ्टिंग संघ के चेयरमैन चंद्रेश सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को 27 जून को सायं 4 बजे तक अपना वजन करवाना होगा तथा राष्ट्रीय निर्णायक पियूष सुथार के समक्ष जन्म प्रमाण पत्र जमा कराना होगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न आयु वर्गों में किया जाएगा, जिससे उभरते खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने का अवसर मिलेगा। आयोजन के माध्यम से जिले में स्ट्रेंथ लिफ्टिंग खेल को बढ़ावा देने के साथ-साथ नई प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराया जाएगा।
प्रतियोगिता का समापन 28 जून को भामाशाह दानवीर जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में किया जाएगा, जिसमें विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने खिलाड़ियों से समय पर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *