LOADING

Type to search

बिशप देवप्रसाद गनावा का निधन

socal

बिशप देवप्रसाद गनावा का निधन

Share


उदयपुर, 5 अक्टूबर:
उदयपुर कैथोलिक धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप देवप्रसाद गनावा, एसवीडी का रविवार को सेंट टेरेसा अस्पताल में हृदयाघात से निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे और पिछले एक वर्ष से अस्वस्थ चल रहे थे। बिशप देवप्रसाद उदयपुर क्रिश्चियन फेलोशिप के अध्यक्ष तथा उदयपुर सर्वधर्म मैत्री सदन के निदेशक भी रहे। धर्मसेवा, गहन आस्था और गरीबों की सेवा के लिए उन्हें स्मरण किया जाएगा। उनके निधन से धर्मप्रांत में शोक की लहर है। अंतिम संस्कार बुधवार, 7 अक्टूबर को उदयपुर स्थित आवर लेडी ऑफ फातिमा कैथेड्रल में किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *