LOADING

Type to search

भाजपा स्थापना दिवस: बलिचा में भव्य आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

Local

भाजपा स्थापना दिवस: बलिचा में भव्य आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

Share


उदयपुर, 6 अप्रैल: भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर भाजपा उदयपुर देहात ने बलिचा स्थित पार्टी कार्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। सुबह सुंदरकांड पाठ, हवन और छप्पन भोग के साथ शुरुआत हुई, जिसके बाद ध्वजारोहण और सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
दोपहर में आयोजित समारोह में जनसंघ कालीन कार्यकर्ताओं और मीसा बंदियों को पगड़ी, माला और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवा, समर्पण और संगठन विस्तार का संकल्प लिया गया।
“कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत”
कार्यक्रम में जनजाति मंत्री बाबू लाल खराड़ी ने कहा कि भाजपा की ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता है और संगठन त्याग व तपस्या से मजबूत होता है। उन्होंने आगामी चुनावों में हर बूथ को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
“भाजपा राष्ट्र निर्माण का संकल्प”
मुख्य वक्ता विजेंद्र पुनिया ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा से प्रेरित भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।
जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली सहित कई जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे और संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *