LOADING

Type to search

डूंगरपुर में चुनाव से पहले भाजपा का खाता खुला, प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन तय

political

डूंगरपुर में चुनाव से पहले भाजपा का खाता खुला, प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन तय

Share

डूंगरपुर, 2 सितंबर: डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव में नाम वापसी के साथ ही भाजपा को पहली बड़ी चुनावी बढ़त मिल गई है। वार्ड 28 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतीक बलात ने बुधवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद वार्ड में भाजपा प्रत्याशी चेतन खराड़ी ही एकमात्र उम्मीदवार रह गए हैं। ऐसे में उनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है। हालांकि निर्वाचन विभाग की ओर से इसकी औपचारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।
इससे पहले वार्ड 23 में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज होने के बाद भाजपा के मनन कलासुआ का निर्विरोध निर्वाचन तय हुआ था। इस तरह डूंगरपुर नगर परिषद के कुल 40 वार्डों में से दो वार्डों में मतदान से पहले ही भाजपा प्रत्याशियों की जीत लगभग तय हो गई है।
वार्ड 28 में नामांकन वापसी के अंतिम दिन प्रतीक बलात ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन वापस लिया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी चेतन खराड़ी के सामने कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं बचा। चुनावी प्रक्रिया के बीच दो वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। वहीं कांग्रेस के लिए यह लगातार दूसरा बड़ा झटका माना जा रहा है। अब शेष वार्डों में दोनों दलों के प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबला और प्रचार अभियान तेज होने की संभावना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *