सेंट मेरीज की दोनों बालिका टीमों ने जीते गोल्ड
Share
उदयपुर, 21 अगस्त: श्रीगंगानगर में 15 से 19 अगस्त तक हुई CBSE क्लस्टर XIV बास्केटबॉल प्रतियोगिता-2026 में सेंट मेरीज कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, न्यू फतेहपुरा की U-14 और U-19 बालिका टीमों ने स्वर्ण पदक जीते। U-14 टीम ने लगातार तीसरी बार, जबकि U-19 ने पहली बार खिताब हासिल किया। युवाक्षी मेहता और विदुषी श्रीमाली ने कप्तानी की। यशस्वी जैन और ध्रुविका दमानी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गईं। कोच नरेन्द्र सिंह चौहान को बेस्ट कोच और विद्यालय को सर्वश्रेष्ठ अनुशासित टीम का पुरस्कार मिला। दोनों टीमें सितंबर में बिहार में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी।

