LOADING

Type to search

रिश्वतखोर ब्रांच मैनेजर को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

crime

रिश्वतखोर ब्रांच मैनेजर को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

Share

ईएसआईसी क्लेम प्रकरण में एसीबी कार्रवाई के बाद अदालत में पेशी
उदयपुर, 31 मई:
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की ब्रांच मैनेजर संदीपा वोहरा को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद रविवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शनिवार को उसे 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया था।
जांच में सामने आया है कि एक्सीडेंट क्लेम की फाइल पास कराने और भुगतान जारी करने के बदले आरोपी अधिकारी ने परिवादी से 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। एसीबी के अनुसार आरोपी इससे पहले 40 हजार रुपए की राशि भी ले चुकी थी। शेष 10 हजार रुपए लेते समय एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
आय से अधिक संपत्ति और अन्य मामलों की भी जांच
एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के दौरान प्राप्त दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं अन्य प्रकरणों में भी इसी प्रकार रिश्वतखोरी की शिकायतें तो नहीं हैं।मामले की जांच एसीबी उदयपुर रेंज के अधिकारियों की निगरानी में जारी है। गिरफ्तारी के बाद विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *