LOADING

Type to search

दुबई में कारोबारी का अपहरण, रिहाई के लिए पत्नी से मांगी 40 लाख की फिरौती

crime

दुबई में कारोबारी का अपहरण, रिहाई के लिए पत्नी से मांगी 40 लाख की फिरौती

Share

भीलवाड़ा में घर पहुंचकर लिया 40 लाख का चेक, दो आरोपी गिरफ्तार; मास्टरमाइंड पूर्व पार्षद की तलाश में लुकआउट नोटिस जारी
उदयपुर, 12 जुलाई:
राजस्थान में भीलवाड़ा के एक कारोबारी को दुबई में बंधक बनाकर मारपीट करने और उसकी रिहाई के एवज में 40 लाख रुपए की फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने कारोबारी की पत्नी से भीलवाड़ा स्थित घर पहुंचकर 40 लाख रुपए का चेक लिया और चेक की पुष्टि होते ही दुबई में बंधक बनाए गए कारोबारी को छोड़ दिया।
पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने बताया कि एक जुलाई को बिजनेस ट्रिप पर दुबई गए कारोबारी मुकेश टेलर का भीलवाड़ा के पूर्व पार्षद और वांटेड आरोपी फजले रऊफ शेख उर्फ लुत्फी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया। बदमाशों ने मुकेश के साथ मारपीट की और उसके ससुर गोपाललाल को फोन कर 40 लाख रुपए की फिरौती मांगी।
शनिवार को आरोपी फाइनेंसर योगेश मूंदड़ा और उसका साथी राजू पठान पीड़िता के घर पहुंचे और पति की रिहाई के नाम पर 40 लाख रुपए का चेक लेकर चले गए। चेक की पुष्टि होने के बाद दुबई में मुकेश को छोड़ दिया गया।
शनिवार देर रात मुकेश के भीलवाड़ा पहुंचने पर दंपती ने सुभाष नगर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने रविवार को योगेश मूंदड़ा और राजू पठान को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी फजले रऊफ शेख उर्फ लुत्फी की गिरफ्तारी के लिए लुकआउट नोटिस जारी कर दुबई पुलिस से सहयोग मांगा जा रहा है।
मामले की प्रमुख बातें
दुबई में कारोबारी का अपहरण कर बनाया बंधक
मारपीट कर 40 लाख रुपए की फिरौती मांगी
भीलवाड़ा में पत्नी से लिया 40 लाख रुपए का चेक
चेक की पुष्टि के बाद कारोबारी को छोड़ा गया
दो आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *