नौतपा की गर्मी में राहगीरों को बांटी छाछ
Share
फूल माली समाज, युवा ब्रिगेड एवं नारी वंदन ग्रुप का जनसेवा अभियान
उदयपुर, 30 मई: पुरुषोत्तम मास एवं नौतपा की प्रचंड गर्मी को देखते हुए फूल माली समाज शाखा-दूदपुरा, फूल माली युवा ब्रिगेड एवं नारी वंदन ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को जनसेवा के तहत छाछ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन नारायण सेवा संस्थान के बाहर ज्योतिबा फुले चौराहा, माली कॉलोनी 100 फीट रोड पर किया गया। तपती दोपहरी में राहगीरों, वाहन चालकों एवं श्रमिकों को छाछ वितरित की गई, जिससे उन्हें गर्मी से राहत मिली और उनके चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली।
महेश चंद्र गढ़वाल एवं विक्रम समरवाल ने बताया कि कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष गोपाल लाल माली, उपाध्यक्ष प्रो. कुंदन वातरीया एवं संरक्षक जसवंत वातरीया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम संयोजक महेंद्र सैनी (वातरीया) एवं दिलीप वातरिया ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में समाज के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, युवा ब्रिगेड एवं नारी वंदन ग्रुप के सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया। दुष्यंत गढ़वाल के अनुसार कार्यक्रम के दौरान लगभग पांच क्विंटल छाछ का वितरण किया गया।
सेवा कार्य में त्रिभुवन वात्रीया, लक्ष्मीलाल सामरवाल, कैलाश चांगवाल, लोकेश वात्रीया, मानक गढ़वाल, राजू देवड़ा, एडवोकेट भंवर गढ़वाल, एडवोकेट धीरज गढ़वाल, मोहन गढ़वाल, पुष्कर गढ़वाल, पुष्कर वात्रीया, गौरव माली, हेमेन्द्र माली, भगवती लाल माली, सोहन गढ़वाल, कैलाश तंवर, गिरधारी लाल सामरवाल, गोपाल चावड़ा, राजन वातरीया सहित अनेक भामाशाहों ने योगदान दिया।
