“गुरमत पर चलकर युवा मन को स्थिर और जीवन को सुंदर बना सकते हैं”
Share
निरंकारी इंग्लिश मीडियम संत समागम आयोजित
उदयपुर, 30 अगस्त: संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में रविवार को चित्रकूट नगर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में जोन स्तरीय अंग्रेजी माध्यम संत समागम श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंबई से आईं प्रचारक बहन वर्षा जी उसवाल ने की। उन्होंने कहा कि जीवन की हर समस्या और प्रश्न का समाधान परमात्मा के पास है। ब्रह्मज्ञान के विश्वास के साथ जीवन जीने से कठिन परिस्थितियों का सामना सहजता से किया जा सकता है।
उन्होंने युवाओं और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि निरंकार के एहसास में रहते हुए प्रत्येक मानव में परमात्मा का अंश देखा जा सकता है। सच्चे प्रेम, विश्वास और भक्ति के माध्यम से परमात्मा का अनुभव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि युवा गुरमत के मार्ग पर चलकर मन को स्थिर और जीवन को सुंदर बना सकते हैं।
बच्चों ने दी प्रस्तुतियां
समागम में बच्चों और युवाओं ने अंग्रेजी भाषा में नाटक, गीत, कविताएं और प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत किए। भीलवाड़ा से आए संत ग्यारसी लाल जी ने सेवा, सत्संग और सिमरन को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
उदयपुर ब्रांच के मुखी संत जीत सिंह जी ने अंग्रेजी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे आत्मविश्वास बढ़ने के साथ व्यक्तित्व विकास में भी सहायता मिलती है। कार्यक्रम में उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बांकावास, बड़ी सादड़ी और साकरिया सहित विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु शामिल हुए।

