LOADING

Type to search

5 स्टार होटल के पास 10 करोड़ की गांजा खेती का खुलासा, ‘ऑपरेशन गांजाजुली’ में बड़ी कार्रवाई

Local

5 स्टार होटल के पास 10 करोड़ की गांजा खेती का खुलासा, ‘ऑपरेशन गांजाजुली’ में बड़ी कार्रवाई

Share

5860 पौधे जब्त, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; पहाड़ी पर गेहूं के बीच छिपाकर उगाई फसल
उदयपुर/राजसमंद, 11 अप्रैल:
उदयपुर से सटे देलवाड़ा क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और एनसीबी की संयुक्त कार्रवाई में करीब 10 करोड़ रुपए की गांजे की अवैध खेती का पर्दाफाश हुआ है। इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन गांजाजुली’ नाम दिया गया, जिसमें पुलिस ने 5860 गांजे के पौधे बरामद किए हैं।
होटल के पीछे पहाड़ी पर चल रही थी खेती
यह कार्रवाई देलवाड़ा-कैलाशपुरी रोड स्थित एक नामी 5 स्टार होटल के पास पहाड़ी क्षेत्र में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि करीब 6 बीघा निजी जमीन पर बड़े पैमाने पर गांजा उगाया जा रहा है। टीम ने मौके पर दबिश देकर पूरी फसल नष्ट कर दी।
गेहूं के बीच छिपाकर उगाए पौधे
तस्करों ने चालाकी से गांजे की फसल को गेहूं के बीच उगाया था, ताकि किसी को शक न हो। पहाड़ी लोकेशन और खेत की बनावट ऐसी थी कि यह सड़क और ड्रोन से भी आसानी से नजर नहीं आता था। गेहूं की कटाई के बाद ही इसका खुलासा हुआ।
आरोपी पैकेट बनाते पकड़ा गया
मौके से 65 वर्षीय आरोपी नत्थूलाल गमेती को गिरफ्तार किया गया, जो छोटे-छोटे पैकेट बनाकर सप्लाई की तैयारी कर रहा था। जांच में सामने आया है कि जमीन के 19 खातेदार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पूरे मेवाड़-मारवाड़ में होती थी सप्लाई
अधिकारियों के अनुसार यह नेटवर्क मेवाड़ और मारवाड़ क्षेत्र में नशे की सप्लाई करता था। एएनटीएफ के नेतृत्व में पिछले छह महीनों में यह सातवीं बड़ी कार्रवाई है, जिससे नशे के खिलाफ अभियान को बड़ी सफलता मिली है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *