LOADING

Type to search

जेल में कैदियों तक तंबाकू पहुंचा रहे थे, प्रहरी और हेड कांस्टेबल पर केस

Uncategorized

जेल में कैदियों तक तंबाकू पहुंचा रहे थे, प्रहरी और हेड कांस्टेबल पर केस

Share

सीसीटीवी फुटेज में सामने आई कथित मिलीभगत
उदयपुर, 28 अक्टूबर: उदयपुर सेंट्रल जेल में कैदियों तक प्रतिबंधित तंबाकू पहुंचाने की कथित कोशिश और मामले को दबाने के आरोप में जेल प्रहरी पंकज कुमार तथा आरएसी के हेड कांस्टेबल गिरधारी सिंह के खिलाफ सूरजपोल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। जेल प्रशासन की जांच में सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की कथित मिलीभगत उजागर हुई। मामला सामने आने के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
घटना 29 सितंबर 2026 की सुबह करीब 10 बजे की बताई गई है। ड्यूटी पर तैनात होने वाले सुरक्षाकर्मियों की तलाशी के दौरान मुख्य प्रवेश द्वार पर प्रहरी पंकज कुमार पर संदेह हुआ। तलाशी में उसकी वर्दी के भीतर छिपाई गई तंबाकू मिलने का आरोप है।
तंबाकू नष्ट कर मामला दबाने का आरोप
आरोप है कि तलाशी लेने वाले हेड कांस्टेबल गिरधारी सिंह पंकज को सीसीटीवी कैमरे की नजर से दूर तलाशी कक्ष में ले गए। वहां तंबाकू जब्त कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के बजाय उसे नष्ट कर दिया गया। इसके बाद गिरधारी सिंह ने बाहर मौजूद एक अन्य कर्मी को हाथ के इशारे से सब ठीक होने का संकेत दिया।
घटना की भनक जेल के खुफिया तंत्र को लगने के बाद प्रशासन ने संबंधित दिन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच रिपोर्ट महानिदेशालय कारागार, जयपुर भेजी गई। जेल मुख्यालय के निर्देश पर दोनों कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *