LOADING

Type to search

धर्म परिवर्तन के आरोप में बैंककर्मियों पर केस दर्ज

crime

धर्म परिवर्तन के आरोप में बैंककर्मियों पर केस दर्ज

Share

महिला को बेटी समेत भगाने और लाखों के जेवर-नकदी ले जाने का आरोप, पति ने सुखेर थाने में दी रिपोर्ट
उदयपुर, 26 मई:
महाराष्ट्र में कथित धर्मांतरण मामलों के बीच उदयपुर में भी एक बैंककर्मी महिला के धर्म परिवर्तन और बेटी को साथ लेकर गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति ने मुंबई के दो युवकों के खिलाफ सुखेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दोनों ने महिला का ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया और फिर 9 वर्षीय बेटी के साथ उसे भगा ले गए। महिला घर से लाखों रुपए के जेवर और नकदी भी साथ ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बैंक में साथ काम करने वाले युवक पर गंभीर आरोप
पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी मुंबई में बैंक में कार्यरत थी, जहां उसकी पहचान बांद्रा ईस्ट निवासी आदिल से हुई। आरोप है कि वर्ष 2022 से आदिल महिला को धर्म परिवर्तन के लिए उकसा रहा था। इसी दौरान महिला ने हिजाब पहनना शुरू कर दिया था। युवक ने आरोप लगाया कि आदिल ने संयुक्त खाते से 2.59 लाख रुपए भी निकलवा लिए और महिला का शारीरिक शोषण कर गर्भपात तक करवाया।
धमकियां देकर महिला को ले जाने का आरोप
रिपोर्ट में कहा गया है कि बाद में नरीमन पॉइंट निवासी साफिन गोडल महिला के संपर्क में आया। उसने फोन कर धमकी दी कि महिला जल्द बच्ची के साथ मुस्लिम धर्म अपना लेगी। परिवार ने समझाइश कर महिला को उदयपुर भेज दिया था, लेकिन 18 अप्रैल को वह सुबह बेटी, जेवर और करीब पांच लाख रुपए लेकर साफिन के साथ चली गई। पति ने आरोप लगाया कि दोनों युवक एक धार्मिक संगठन से जुड़े हैं और अन्य धर्मों की महिलाओं को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन करवाते हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *