LOADING

Type to search

शादी का झांसा देकर युवक से 3.80 लाख की ठगी, मामला दर्ज

crime

शादी का झांसा देकर युवक से 3.80 लाख की ठगी, मामला दर्ज

Share

महिला पहले से विवाहित निकली, पुलिस ने शुरू की जांच
उदयपुर, 23 जून
: भूपालपुरा थाना क्षेत्र में शादी कराने का झांसा देकर एक युवक से 3.80 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रतापनगर निवासी रवि पालीवाल ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी नहीं हो रही थी। इसी दौरान कुछ परिचितों ने उसकी मुलाकात ऐसे लोगों से कराई, जिन्होंने एक महिला से विवाह कराने का भरोसा दिलाया। बातचीत के बाद विवाह तय कराने के नाम पर उससे 3.80 लाख रुपये लिए गए।
शिकायत के अनुसार दिसंबर 2024 में दोनों पक्षों की मुलाकात कराई गई और न्यायालय परिसर में लिव-इन संबंधी दस्तावेज भी तैयार करवाए गए। कुछ समय बाद युवक को महिला के बारे में संदेह हुआ। जानकारी जुटाने पर पता चला कि महिला पहले से विवाहित है और उसके बच्चे भी हैं।
पीड़ित का आरोप है कि महिला की वैवाहिक स्थिति छिपाकर उसे गुमराह किया गया और विवाह के नाम पर रुपये वसूले गए। मामले का खुलासा होने के बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। भूपालपुरा थाना पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *