LOADING

Type to search

CBSE 10वीं रिजल्ट: उदयपुर की श्रिया 99%, शिफा 98% से चमकी

Local

CBSE 10वीं रिजल्ट: उदयपुर की श्रिया 99%, शिफा 98% से चमकी

Share

वीरा बोली—मजे के साथ पढ़ाई की, बिना ट्यूशन हासिल किए 97% अंक
उदयपुर, 15 अप्रैल:
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार पहली बार अप्रैल में रिजल्ट घोषित किया गया, जिसमें उदयपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया।
शहर की प्रतिभाशाली छात्रा श्रिया शर्मा ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और शिक्षकों के निरंतर सहयोग व मार्गदर्शन को दिया।
वहीं शिफा डायर ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। शिफा ने कहा कि पूरे साल की मेहनत का यह परिणाम है और सफलता तभी मिलती है जब तैयारी पूरी हो।
वीरा सुराणा ने 97 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए बताया कि उन्होंने बिना ट्यूशन के ही पढ़ाई की और मजे के साथ तैयारी की। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है, जिससे तनाव कम रहता है और बेहतर परिणाम मिलते हैं।
इस वर्ष करीब 25 लाख छात्र-छात्राएं CBSE 10वीं परीक्षा में शामिल हुए। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट और उमंग ऐप के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं तथा रोल नंबर के जरिए ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *