LOADING

Type to search

मावली के सरकारी स्कूल में सीसीटीवी कैमरे

education

मावली के सरकारी स्कूल में सीसीटीवी कैमरे

Share

बार—बार चोरी के बाद गांव के भामाशाह ने लगवाए, तीन बार हो चुकी चोरी की वारदातें
मावली, 19 अगस्त (मनीष दाधीच):
मावली तहसील के एक सरकारी विद्यालय में अब सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर दिया गया है। स्कूल परिसर में सेंसर युक्त अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विद्यालय में पहले भी तीन बार चोरी की घटनाएं हो चुकी थीं। बार-बार हो रही चोरियों को देखते हुए गांव के भामाशाह गोकुल सिंह डुलावत ने आगे आकर कैमरे लगवाने की पहल की।
लगाए गए कैमरों की लागत करीब 1 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है। सेंसर तकनीक से लैस होने के कारण ये कैमरे दिन-रात और हर हलचल पर नजर रखेंगे।
शिक्षा विभाग के अनुसार मावली तहसील का यह पहला सरकारी विद्यालय है जहां इस तरह के अत्याधुनिक सेंसर कैमरे स्थापित किए गए हैं। स्कूल प्रशासन और ग्रामीणों ने भामाशाह गोकुल सिंह डुलावत के इस सहयोग की सराहना की है। उनका मानना है कि इससे विद्यार्थियों और स्कूल की संपत्ति दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *