LOADING

Type to search

राजस्थान की 11 परियोजनाओं को केंद्र की मंजूरी, विरासत पथ में उदयपुर शामिल

political

राजस्थान की 11 परियोजनाओं को केंद्र की मंजूरी, विरासत पथ में उदयपुर शामिल

Share

सांसद डॉ. मन्नालाल रावत के सवाल पर लोकसभा में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दी जानकारी, 642 करोड़ रुपए होंगे खर्च
उदयपुर, 4 अगस्त:
केंद्र सरकार ने राजस्थान में पर्यटन अवसंरचना को मजबूत करने के लिए 11 प्रमुख परियोजनाओं को स्वीकृति देते हुए करीब 642 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है। इनमें उदयपुर को विरासत पथ (हेरिटेज सर्किट) परियोजना में शामिल किया गया है। यह जानकारी केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लोकसभा में उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत के प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय ने स्थायी, ग्रामीण, साहसिक, चिकित्सा, आरोग्य, एमआईसीई और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय रणनीति तैयार की है। राज्य सरकारों के सहयोग से पर्यटन स्थलों के समग्र विकास पर कार्य किया जा रहा है।
स्वीकृत परियोजनाओं में राजसमंद, उदयपुर, जयपुर, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर, धौलपुर, नागौर, टोंक और झालावाड़ को शामिल करते हुए 70.61 करोड़ रुपये की विरासत पथ परियोजना प्रमुख है। इसके अलावा नाथद्वारा, खाटूश्यामजी, गोविंद देवजी, करणी माता मंदिर, पुष्कर-अजमेर, नाहरगढ़, जलमहल और सांभर सहित कई धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास को भी मंजूरी दी गई है। सांसद डॉ. रावत ने इसे मेवाड़ सहित पूरे राजस्थान के पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *