LOADING

Type to search

जगदीश मंदिर से नीलकंठ महादेव तक गूंजी ‘हर-हर महादेव’

socal

जगदीश मंदिर से नीलकंठ महादेव तक गूंजी ‘हर-हर महादेव’

Share

शिव दल की कांवड़ यात्रा में 10 हजार से अधिक कांवड़िए शामिल, मातृ शक्ति वाहिनी ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान
उदयपुर, 11 अगस्त:
सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर मंगलवार को उदयपुर में शिवभक्ति का भव्य नजारा देखने को मिला। शिव दल की ओर से निकाली गई कांवड़ यात्रा में 10 हजार से अधिक कांवड़िए शामिल हुए। यात्रा की खास बात यह रही कि इसकी व्यवस्थाओं और संचालन की जिम्मेदारी शिव दल की मातृ शक्ति वाहिनी की स्वयंसेविकाओं ने संभाली। दोपहर 2:30 बजे जगदीश मंदिर से शुरू हुई यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंची।
जयकारों से गूंजा शहर
कांवड़ यात्रा जगदीश मंदिर से घंटाघर, मोती चौहट्टा, हाथीपोल, चेतक सर्किल और फतहसागर स्थित यूडीवाई मार्ग होते हुए नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंची। रास्तेभर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से वातावरण शिवमय बना रहा।
बहादुरेश्वर-पिपलीश्वर से भी निकली कांवड़
बहादुरेश्वर महादेव और पीपलेश्वर महादेव मंदिर के तत्वावधान में भी सोमवार को कांवड़ यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु गंगू कुंड पहुंचे और वहां से जल लेकर मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
24 अगस्त को 33 किमी की कांवड़ यात्रा
शिव महोत्सव समिति की ओर से 24 अगस्त को उदयपुर से उपेश्वर महादेव तक 33 किलोमीटर की 23वीं कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। प्रवक्ता कृष्णकांत कुमावत के अनुसार इसमें करीब 11 हजार कांवड़िए शामिल होंगे। महिलाएं केसरिया और पुरुष सफेद परिधान में यात्रा में शामिल होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *