LOADING

Type to search

जर्जर स्कूल भवन में पढ़ाई को मजबूर बच्चे, बारिश में बढ़ा हादसे का खतरा

education

जर्जर स्कूल भवन में पढ़ाई को मजबूर बच्चे, बारिश में बढ़ा हादसे का खतरा

Share

देवाली स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक फूलसिंह मीणा, अधिकारियों को शीघ्र समाधान के दिए निर्देश
उदयपुर, 6 जुलाई:
शहर से सटे देवाली ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम देवाली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का भवन लंबे समय से जर्जर अवस्था में होने के कारण यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मानसून के दौरान स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है, क्योंकि भवन की कमजोर हालत के बीच छात्र-छात्राओं को जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करनी पड़ रही है।
विद्यालय भवन की खराब स्थिति की जानकारी मिलने पर उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने विद्यालय पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) तथा नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। विधायक ने भवन की स्थिति, कक्षाओं की व्यवस्था और विद्यार्थियों को हो रही परेशानियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान विधायक मीणा ने संबंधित अधिकारियों को विद्यालय भवन की समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही आवश्यक मरम्मत अथवा नए भवन निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने पर भी जोर दिया।
स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने भी विद्यालय भवन की जर्जर हालत को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा मिल सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *