चित्तौड़गढ़ दुर्ग का होगा डिजिटल कायाकल्प
Share
चित्तौड़गढ़, 14 जुलाई: यूनेस्को विश्व धरोहर चित्तौड़गढ़ दुर्ग अब आधुनिक सुविधाओं और डिजिटल तकनीक से नए स्वरूप में नजर आएगा। केंद्र सरकार ने इसे DESH योजना में शामिल करते हुए करीब 108 करोड़ रुपए की परियोजना मंजूर की है।
पहले विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार होगी, इसके बाद चरणबद्ध विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। योजना के तहत पद्मिनी महल में आधुनिक हिस्ट्री गैलरी, साइट म्यूजियम, इंटरप्रिटेशन सेंटर, वॉकवे, व्यूइंग डेक और पर्यटक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। ऑडियो-विजुअल तकनीक के जरिए मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। सभी कार्य यूनेस्को के संरक्षण मानकों के अनुरूप होंगे, जिससे विरासत सुरक्षित रहने के साथ पर्यटन और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।
