LOADING

Type to search

सीएम बोले- ढाई साल में कांग्रेस के पांच साल से ज्यादा काम किए

political

सीएम बोले- ढाई साल में कांग्रेस के पांच साल से ज्यादा काम किए

Share

प्रतापगढ़ में 924 करोड़ के 1,452 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास, ‘वनगिरी’ ब्रांड और ‘आदिपराग’ शहद का शुभारंभ


प्रतापगढ़, 26 सितम्बर:
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को प्रतापगढ़ में आयोजित समारोह में उदयपुर संभाग के सात जिलों को 924.22 करोड़ रुपए के 1,452 विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके साथ ही वन धन केंद्रों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में कॉनफेड और राजससंघ के बीच एमओयू हुआ। राजससंघ के ब्रांड ‘वनगिरी’ और इसके तहत तैयार पहले उत्पाद ‘आदिपराग’ शहद का भी लोकार्पण किया गया।
दशहरा मैदान में आयोजित मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे कभी कांग्रेस के कामों का भी जिक्र करते हैं और कांग्रेस नेताओं से कहते हैं कि उन्होंने पांच साल में जितने काम नहीं किए, उससे ज्यादा काम उनकी सरकार ने ढाई साल में करके दिखाए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। हाल में मुख्यमंत्री ने सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में संकल्प पत्र के 78 प्रतिशत काम पूरे होने का भी दावा किया था।
सात जिलों को विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सलूंबर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और डूंगरपुर से जुड़े विकास कार्य शामिल रहे। कुल 1,452 कार्यों की लागत 924.22 करोड़ रुपए बताई गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12:30 बजे प्रतापगढ़ पहुंचे। हेलीपैड से वे दीपेश्वर महादेव मंदिर गए, जहां उन्होंने भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। प्रतापगढ़ पहुंचने पर उनका पारंपरिक गैर नृत्य के साथ स्वागत किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *