LOADING

Type to search

भुवाणा सीएचसी के प्रथम तल पर शिफ्ट हुआ सीएमएचओ-द्वितीय कार्यालय

Health

भुवाणा सीएचसी के प्रथम तल पर शिफ्ट हुआ सीएमएचओ-द्वितीय कार्यालय

Share

उदयपुर, 14 नवम्बर: सीएमएचओ-द्वितीय कार्यालय का नियमित संचालन अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भुवाणा के प्रथम तल से होगा। जिला कलेक्टर के आदेशानुसार स्थायी भवन बनने तक कार्यालय को यहां अस्थायी रूप से शिफ्ट किया गया है। शनिवार को नए परिसर में पूजा-अर्चना के बाद कामकाज शुरू हुआ।
संयुक्त निदेशक डॉ. ओमप्रकाश रायपुरिया और सीएमएचओ प्रथम डॉ. अशोक आदित्य की मौजूदगी में सीएमएचओ द्वितीय डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़ ने कार्यभार संभाला। नए कार्यालय के पहले दिन अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए मेडिटेशन सत्र भी आयोजित किया गया। मुकेश कलाल और प्रफुल्ल गांधी ने ध्यान करवाया।
डॉ. राठौड़ ने बताया कि तनाव प्रबंधन के लिए पहले स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, इसके बाद चिकित्सा संस्थानों के माध्यम से आमजन तक योग और ध्यान का लाभ पहुंचाया जाएगा। सायरा, गोगुंदा, बड़गांव, मावली, भींडर, वल्लभनगर और कुराबड़ ब्लॉक का प्रशासनिक कामकाज अब इसी कार्यालय से संचालित होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *