LOADING

Type to search

NEET-2026 पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

political

NEET-2026 पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

Share

चेतक सर्कल पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन, निष्पक्ष जांच और इस्तीफे की मांग
उदयपुर, 13 मई
: NEET-2026 परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को उदयपुर में कांग्रेस ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर और देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से चेतक सर्कल पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला भी फूंका गया।
प्रदर्शन का नेतृत्व देहात कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा और शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में पड़ गया है, लेकिन केंद्र सरकार इस गंभीर मुद्दे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। नेताओं ने कहा कि परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता खत्म होती जा रही है और युवाओं का भरोसा टूट रहा है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन को प्रदेशभर में और उग्र किया जाएगा।
कार्यक्रम में मावली विधायक पुष्करलाल डांगी, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, पीसीसी उपाध्यक्ष सुरेश श्रीमाली, महामंत्री पंकज शर्मा, पूर्व मंत्री जगदीशराज श्रीमाली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि पेपर लीक की आशंका के बाद NTA ने 3 मई को आयोजित NEET-2026 परीक्षा रद्द कर दी है। इस फैसले के बाद देशभर में छात्रों और अभिभावकों में भारी आक्रोश है। कांग्रेस ने इसे युवाओं के भविष्य के साथ बड़ा खिलवाड़ बताते हुए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *