LOADING

Type to search

देवशयन काल में देव प्रतिष्ठा पर विवाद

socal

देवशयन काल में देव प्रतिष्ठा पर विवाद

Share

हिंदू संगठनों ने किया पुतला दहन, प्रायश्चित और पुनः प्राण प्रतिष्ठा की मांग
राजसमंद, 22 अगस्त:
कुंभलगढ़ के फूटा देवल में 18 अगस्त को रामदरबार, राधाकृष्ण और 12 ज्योतिर्लिंग की स्थापना को लेकर विवाद बढ़ गया है।
देवशयन काल में देव प्रतिष्ठा का आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित विभिन्न संगठनों ने शुक्रवार को नाथद्वारा चौपाटी पर परशुराम सेवा मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देवशयनी एकादशी से देवउठनी एकादशी तक देवशयन काल माना जाता है और इस दौरान देव प्रतिष्ठा शास्त्रसम्मत नहीं है। संगठनों ने कथित रूप से शास्त्र-विरुद्ध प्रतिष्ठा होने पर प्रायश्चित तथा उचित मुहूर्त में पुनः प्राण प्रतिष्ठा की मांग की। साथ ही जिम्मेदार पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *