LOADING

Type to search

भाकपा (माले) सम्मेलन में मजदूर-किसान मुद्दों पर संघर्ष का संकल्प

political

भाकपा (माले) सम्मेलन में मजदूर-किसान मुद्दों पर संघर्ष का संकल्प

Share

15 सदस्यीय जिला कमेटी गठित, रंगलाल मीणा बने जिला सचिव
प्रतापगढ़, 18 मई:
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) का प्रतापगढ़ जिले का तीसरा जिला सम्मेलन सोमवार को सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में जिलेभर से आए प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने देश, प्रदेश और जिले की राजनीतिक तथा सामाजिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए मजदूरों, किसानों और आदिवासी समुदाय के मुद्दों पर आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया। सम्मेलन के अंत में 15 सदस्यीय जिला कमेटी का गठन किया गया, जिसमें रंगलाल मीणा को सर्वसम्मति से जिला सचिव चुना गया।
श्रम कोड और किसान मुद्दों पर सरकार को घेरा
सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य सचिव शंकरलाल चौधरी ने भाजपा सरकार पर कॉरपोरेटपरस्त नीतियां लागू करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि श्रम कोडों के जरिए मजदूरों के अधिकार कमजोर किए जा रहे हैं। किसान महासभा के नेताओं ने किसानों की समस्याओं, सिंचाई संकट और कृषि उपज मंडी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
गांव-गांव संगठन मजबूत करने का निर्णय
सम्मेलन में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी, आदिवासी क्षेत्रों के विकास और शिक्षा सुविधाओं को लेकर भी चर्चा हुई। पार्टी नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाकर मजदूर, किसान, युवा और महिलाओं के मुद्दों पर व्यापक आंदोलन खड़ा किया जाएगा। सम्मेलन में राजनीतिक और संगठनात्मक रिपोर्ट सर्वसम्मति से पारित की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *