LOADING

Type to search

साइबर अपराध और लैंगिक संवेदनशीलता पर मंथन

Local

साइबर अपराध और लैंगिक संवेदनशीलता पर मंथन

Share

चार जिलों के न्यायिक अधिकारियों की त्रैमासिक कार्यशाला आयोजित,
उदयपुर, 19 जुलाई:
राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर के तत्वावधान में रविवार को न्यायालय परिसर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ और सलूम्बर जिलों के न्यायिक अधिकारियों की अप्रैल-जुलाई तिमाही की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विनीत कुमार माथुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला एवं सेशन न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता, अल्का शर्मा, मान सिंह चूण्डावत और रामेश्वर प्रसाद चौधरी मौजूद रहे।
कार्यशाला में लैंगिक समानता, कार्यस्थल पर महिलाओं के अधिकार, पॉश अधिनियम-2013, न्यायिक निर्णयों में लिंग-तटस्थ भाषा के उपयोग तथा महिलाओं के खिलाफ अपराधों से जुड़े सर्वोच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण फैसलों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही डिजिटल अरेस्ट, साइबर अपराध, ठगी के मामलों में धन की बहाली, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल की प्रक्रिया तथा बैंक खातों को फ्रीज और जब्त राशि की कस्टडी से जुड़े कानूनी प्रावधानों पर भी विशेषज्ञों ने न्यायिक अधिकारियों का मार्गदर्शन किया। कोर्ट मैनेजर सुनील जैन ने बताया कि कार्यशाला के संचालन एवं आयोजन में न्यायिक अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *