LOADING

Type to search

उदयपुर दौरे पर डिप्टी सीएम दिया कुमारी बोली, काम में ढिलाई बर्दाश्त नहीं

Local

उदयपुर दौरे पर डिप्टी सीएम दिया कुमारी बोली, काम में ढिलाई बर्दाश्त नहीं

Share

यूसीसीआई में संभागीय समीक्षा बैठक—सड़क, पर्यटन और आंगनबाड़ी योजनाओं पर फोकस
उदयपुर, 5 मई:
प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को उदयपुर दौरे के दौरान साफ संकेत दे दिए कि विकास कार्यों में देरी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मादड़ी स्थित यूसीसीआई मीटिंग हॉल में आयोजित संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने सड़क निर्माण, पर्यटन विकास और आंगनबाड़ी योजनाओं की प्रगति को लेकर अधिकारियों की जवाबदेही तय की।
सड़क परियोजनाओं में देरी पर कड़ी नाराजगी
सार्वजनिक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान डिप्टी सीएम ने कई परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई। अटल प्रगति पथ, मिसिंग लिंक और नॉन-पेचेबल सड़कों के कार्यों में गति लाने के निर्देश देते हुए कहा कि जनहित से जुड़ी सड़कों को प्राथमिकता में रखा जाए। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने भी खराब और अधूरे मार्गों का मुद्दा उठाया, जिस पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
आंगनबाड़ी योजनाओं में सुधार पर जोर
महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा में पोषण ट्रैकर, एफआरएस सिस्टम, आंगनबाड़ी केंद्रों के नवीनीकरण और नए केंद्रों की स्थापना की प्रगति पर चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री ने आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र विकसित करने और न्यूट्री किट वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों और महिलाओं को बेहतर पोषण मिल सके।
पर्यटन में गुणवत्ता और तकनीक का समावेश
पर्यटन विभाग की समीक्षा में महाराणा प्रताप टूरिज्म सर्किट सहित प्रमुख स्थलों के विकास कार्यों का आकलन किया गया। दिया कुमारी ने निर्देश दिए कि किसी भी धरोहर स्थल के विकास में संरक्षण विशेषज्ञों की राय अनिवार्य रूप से ली जाए। साथ ही, जावर माता क्षेत्र में क्यूआर कोड के जरिए पर्यटकों को ऐतिहासिक जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। बैठक के अंत में उपमुख्यमंत्री ने सभी विभागों को बजट घोषणाओं के कार्य तय समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *