डिप्टी सीएमएचओ डॉ. रायपुरिया को जेडी की डीडीओ पावर
Share
उदयपुर, 6 अगस्त: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) उदयपुर द्वितीय डॉ. ओमप्रकाश रायपुरिया को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। निदेशालय, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं, राजस्थान, जयपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें विभाग के संयुक्त निदेशक उदयपुर जोन के आहरण एवं वितरण अधिकारी (डीडीओ) की शक्तियां अस्थायी रूप से अग्रिम आदेशों तक प्रदान की गई हैं। यह आदेश निदेशक (जन स्वास्थ्य) डॉ. नरोत्तम शर्मा ने 6 अगस्त को जारी किया है। आदेशानुसार डॉ. रायपुरिया को सामान्य वित्तीय एवं लेखा नियम 3(क) के तहत अधिकार प्रदान किए हैं।

