पॉलिटेक्निक कॉलेजों में रिक्त सीटों पर 14 अगस्त तक सीधे प्रवेश
Share
उदयपुर, 3 अगस्त: तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय उदयपुर एवं राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय वल्लभनगर (कैम्प उदयपुर) में प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की रिक्त सीटों पर 6 से 14 अगस्त तक संस्थान स्तर पर सीधे प्रवेश दिए जाएंगे। प्राचार्य सी.एस. टाक ने बताया कि ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के बाद रिक्त सीटों पर संस्थान स्तर से प्रवेश दिया जाएगा। मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल तथा वल्लभनगर परिसर में रिन्यूएबल एनर्जी पाठ्यक्रम में प्रवेश का अवसर उपलब्ध रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि में आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित महाविद्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन करने की अपील की।

