LOADING

Type to search

जिला शिक्षा रैंकिंग 2026: करौली टॉप पर, उदयपुर-जोधपुर निचले पायदान पर

Local

जिला शिक्षा रैंकिंग 2026: करौली टॉप पर, उदयपुर-जोधपुर निचले पायदान पर

Share

झुंझुनूं-दूसरे, हनुमानगढ़ तीसरे; डीग, खैरथल और बारां भी बॉटम में शामिल
जयपुर, 22 मार्च :
राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की फरवरी-2026 की जिला शिक्षा रैंकिंग में करौली जिले ने 54 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर झुंझुनूं (44 अंक) और तीसरे पर हनुमानगढ़ (42 अंक) रहे। टॉप-5 में डूंगरपुर (41 अंक) चौथे और सीकर (39 अंक) पांचवें स्थान पर रहे, जो संतुलित शैक्षिक प्रदर्शन को दर्शाता है। जबकि जयपुर 38 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहा।
वहीं निचले पायदान पर स्थिति चिंताजनक रही। डीग, खैरथल, बारां और उदयपुर को 18-18 अंक मिले, जबकि जोधपुर 17 अंकों के साथ सबसे नीचे रहा। खासतौर पर उदयपुर का 40वें स्थान पर पहुंचना शिक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर संकेत माना जा रहा है।
टॉप जिलों का संतुलित प्रदर्शन
करौली, झुंझुनूं और हनुमानगढ़ जैसे जिलों ने शैक्षिक उपलब्धि, नामांकन, उपस्थिति और सामुदायिक सहभागिता में बेहतर संतुलन दिखाया। इन जिलों में स्कूलों की आधारभूत सुविधाएं और मॉनिटरिंग सिस्टम भी मजबूत पाए गए।
बॉटम जिलों में सुधार की जरूरत
डीग, खैरथल, बारां, उदयपुर और जोधपुर में शिक्षा गुणवत्ता, संसाधनों की कमी और कम उपस्थिति जैसी समस्याएं सामने आई हैं। इन जिलों में विशेष सुधार योजनाओं की आवश्यकता बताई गई है।
150 अंकों के पैमाने पर रैंकिंग
यह रैंकिंग कुल 150 अंकों पर आधारित है, जिसमें शैक्षिक प्रदर्शन (100 अंक), नामांकन (20 अंक), सामुदायिक सहभागिता (20 अंक) और आधारभूत सुविधाएं (10 अंक) शामिल हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *