LOADING

Type to search

दिवेर विजय महोत्सव का आज समापन, शेखावत-बैरवा होंगे शामिल

Local

दिवेर विजय महोत्सव का आज समापन, शेखावत-बैरवा होंगे शामिल

Share

विजेताओं को मिलेंगे पुरस्कार, ‘दिवेर का रणघोष’ नुक्कड़ नाटक भी होगा मंचित
उदयपुर, 25 सितम्बर:
मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास और महाराणा प्रताप की दिवेर विजय की स्मृतियों को समर्पित 10 दिवसीय दिवेर विजय महोत्सव का शनिवार को भव्य समापन होगा। प्रताप गौरव केन्द्र में आयोजित समारोह में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि तथा राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
महोत्सव संयोजक रमन सूद ने बताया कि समापन समारोह शाम 4 बजे प्रताप गौरव केन्द्र के कुम्भा सभागार में होगा। समारोह की अध्यक्षता सिक्योर मीटर्स लिमिटेड के चेयरमैन एवं न्यासी संजय सिंघल करेंगे, जबकि नगर निगम महापौर पारस सिंघवी विशिष्ट अतिथि होंगे। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इससे पूर्व राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित होगी।
समापन समारोह में ‘दिवेर का रणघोष’ नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया जाएगा। महोत्सव के तहत आयोजित सात दिवसीय फिल्म कार्यशाला में प्रतिभागियों ने निर्देशन, छायांकन, संपादन, ध्वनि संयोजन और अभिनय के गुर सीखे। वहीं राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला में देशभर के कलाकारों ने मेवाड़ के इतिहास, संस्कृति और लोक परंपराओं को कैनवास पर उकेरा। आयोजकों ने बताया कि महोत्सव के माध्यम से युवाओं को मेवाड़ के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *