LOADING

Type to search

डॉक्टर हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

crime

डॉक्टर हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Share

शराब पार्टी में गाली-गलौज के बाद हत्या कर शव कुएं में फेंका
प्रतापगढ़, 10 मई:
प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट थाना क्षेत्र में पिछले महीने हुए डॉक्टर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि शराब पीने के दौरान हुई गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने डॉक्टर की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया था।
थानाधिकारी छबिलाल ने बताया कि 15 अप्रैल को बोरी पी गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने बांसवाड़ा निवासी डॉक्टर मोहित मछार पहुंचे थे। 18 अप्रैल को उनके परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करवाई। अगले दिन गांव के एक बिना मुंडेर वाले कुएं में शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान डॉक्टर मोहित के रूप में हुई।
जांच के दौरान पुलिस ने कुएं से मोबाइल, पर्स और अन्य सामान भी बरामद किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर संदिग्धों से पूछताछ की गई। पूछताछ में बोरी पी निवासी नितेश मीणा और कैलाश डामोर ने हत्या करना कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद और गाली-गलौज से नाराज होकर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *