LOADING

Type to search

गोगुंदा में कुत्ते का आतंक: स्कूली बच्चों समेत 6 घायल

Local

गोगुंदा में कुत्ते का आतंक: स्कूली बच्चों समेत 6 घायल

Share

दो दिन में लगातार हमले, ग्रामीणों में डर और आक्रोश
उदयपुर, 5 मई:
गोगुंदा थाना क्षेत्र के ओबरा कला गांव में एक आक्रामक कुत्ते के लगातार हमलों से दहशत फैल गई है। बीते दो दिनों (4-5 मई) में कुत्ते ने 6 लोगों को काटकर घायल कर दिया, जिनमें 5 स्कूली बच्चे और एक महिला शामिल हैं। घायलों के हाथ-पैर पर गहरे घाव आए हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।
जानकारी के अनुसार कुत्ते ने मीना बाई के हाथ पर हमला किया, वहीं स्कूल से लौटते समय प्रशांत, ममता और पुष्पेंद्र सिंह सहित अन्य बच्चों को भी निशाना बनाया। गोगुंदा बस स्टैंड के पास नैतिक प्रजापत को भी कुत्ते ने काट लिया, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। एक अन्य बच्चे ने बैग से बचाव किया, लेकिन उसका बैग फट गया।
ग्रामीणों ने 25-30 लोगों की टीम बनाकर कुत्ते को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकला। कुत्ते ने एक बकरी पर भी हमला किया। लगातार घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है और वे प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *