LOADING

Type to search

अजमेर-चंदेरिया रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य, कई ट्रेनें प्रभावित

Local

अजमेर-चंदेरिया रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य, कई ट्रेनें प्रभावित

Share

8 से 11 अक्टूबर तक ट्रेनें रद्द, आंशिक रद्द, मार्ग परिवर्तित व देरी से चलेंगी
उदयपुर, 2 सितम्बर:
उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में अजमेर-चंदेरिया रेलखंड पर झड़वासा-बांदनवाड़ा एवं सिंगावल स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते 8 से 11 अक्टूबर तक इस मार्ग से गुजरने वाली कई रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी। यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार प्रभावित रेलसेवाओं का विवरण इस प्रकार है—
रद्द रेलसेवा
19606 उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस 8 अक्टूबर को पूरी तरह रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द
19606 उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस 9 से 11 अक्टूबर तक उदयपुर से अजमेर तक चलेगी। अजमेर-मदार के बीच रद्द रहेगी।
12992 जयपुर-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 9 से 11 अक्टूबर तक राणाप्रतनगर तक चलेगी। राणाप्रतनगर-उदयपुर सिटी के बीच रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित
17605 काचीगुडा-भगत की कोठी 2 और 5 अक्टूबर को रतलाम-कोटा-सवाईमाधोपुर-जयपुर-फुलेरा होकर चलेगी।
14801 जोधपुर-इंदौर 9 से 11 अक्टूबर तक अजमेर-जयपुर-सवाईमाधोपुर-कोटा-रतलाम होकर चलेगी।
12996 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस 10 अक्टूबर को आबूरोड-पालनपुर-साबरमती-वडोदरा होकर संचालित होगी।
री शेड्यूल
12992 जयपुर-उदयपुर सिटी 9 से 11 अक्टूबर तक 2 घंटे देरी से चलेगी।
19606 उदयपुर सिटी-मदार 9 से 11 अक्टूबर तक 1 घंटे 30 मिनट देरी से चलेगी।
20995 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को 1 घंटे देरी से चलेगी।
17080 जयपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को 1 घंटे देरी से रवाना होगी।
रेगुलेट
19609 उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश 10 अक्टूबर को भीलवाड़ा-मोखमपुरा के बीच 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *