राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. अतुल लुहाड़िया सम्मानित
Share
नोएडा में टेस्कॉन में राष्ट्रीय फैकल्टी के रूप में दिया मेडिकल थोराकोस्कोपी पर व्याख्यान, चिकित्सकों को दिया हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण
उदयपुर, 8 अक्टूबर: पैसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, भीलों का बेदला के श्वास रोग विशेषज्ञ एवं इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. अतुल लुहाड़िया ने राष्ट्रीय मंच पर उदयपुर का मान बढ़ाया। नोएडा में आयोजित थोरैसिक एंडोस्कोपी सोसायटी के राष्ट्रीय सम्मेलन ‘टेस्कॉन’ (TESCON) में उन्होंने राष्ट्रीय फैकल्टी के रूप में सहभागिता की।
सम्मेलन में डॉ. लुहाड़िया ने मेडिकल थोराकोस्कोपी विषय पर व्याख्यान दिया। इसके साथ ही देशभर से आए चिकित्सकों एवं डेलीगेट्स को थोराकोस्कोपिक वर्कस्टेशन पर हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण में थोराकोस्कोपी की तकनीक, प्रक्रिया के व्यावहारिक पहलुओं और महत्वपूर्ण चिकित्सकीय बिंदुओं की जानकारी दी गई।
सम्मेलन में रेस्पिरेटरी मेडिसिन एवं थोराकोस्कोपी के क्षेत्र में उनके योगदान तथा राष्ट्रीय फैकल्टी के रूप में सहभागिता के लिए डॉ. लुहाड़िया को ‘सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन’ से सम्मानित किया गया।
उनकी इस उपलब्धि से उदयपुर में आधुनिक श्वसन चिकित्सा और इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी के क्षेत्र में विकसित हो रही विशेषज्ञता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

