LOADING

Type to search

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ राष्ट्रीय होटल प्रबंधन परिषद के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में विशेषज्ञ सदस्य नामित

Business

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ राष्ट्रीय होटल प्रबंधन परिषद के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में विशेषज्ञ सदस्य नामित

Share

होटल एवं कैटरिंग उद्योग के विशेषज्ञ के रूप में मिली जिम्मेदारी, उदयपुर के लिए गौरव का विषय
उदयपुर, 12 अक्टूबर।
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं कैटरिंग टेक्नोलॉजी परिषद (एनसीएचएमसीटी) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में होटल एवं कैटरिंग उद्योग के विशेषज्ञ सदस्य के रूप में नामित किया है। पर्यटन मंत्रालय की ओर से जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, यह नामांकन परिषद के बोर्ड में उद्योग के विशेषज्ञ प्रतिनिधित्व के तहत किया गया है। इसे आतिथ्य एवं होटल उद्योग के क्षेत्र में डॉ. मेवाड़ के अनुभव और सहभागिता को राष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण मान्यता के रूप में देखा जा रहा है।
पर्यटन मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत एनसीएचएमसीटी होटल प्रबंधन, खाद्य एवं पेय सेवा, कैटरिंग और आतिथ्य क्षेत्र में शिक्षा, प्रशिक्षण तथा कौशल विकास को बढ़ावा देने वाली प्रमुख संस्था है। बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में विशेषज्ञ सदस्य के रूप में डॉ. मेवाड़ की सहभागिता से उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप शैक्षणिक पाठ्यक्रमों और प्रशिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के प्रयासों को दिशा मिलने की उम्मीद है। साथ ही, इससे युवाओं के कौशल विकास और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण को प्रोत्साहन मिल सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *