LOADING

Type to search

डॉ. एस.बी. नागर को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

Local

डॉ. एस.बी. नागर को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

Share

फिजियोथेरेपी व पुनर्वास क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए जयपुर में सम्मानित
उदयपुर/जयपुर, 11 अप्रैल:
नागर राजस्थान विद्यापीठ के संघटक माणिक्य लाल वर्मा श्रमजीवी सांयकालीन महाविद्यालय एवं फेकल्टी ऑफ रिहेबिलिटेशन साइंसेज के डीन डॉ. सत्यभूषण नागर को फिजियोथेरेपी एवं पुनर्वास के क्षेत्र में उत्कृष्ट अकादमिक योगदान के लिए राजस्थान फिजियोथेरेपी समिट 2026 में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह जयपुर में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने उन्हें सम्मानित किया।
शोध व शिक्षण में उल्लेखनीय योगदान
डॉ. नागर ने अपने करियर में सात पुस्तकें और 30 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में 50 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए हैं तथा दो अंतरराष्ट्रीय जर्नल का संपादन भी कर रहे हैं। इससे पूर्व भी उन्हें कई राष्ट्रीय स्तर के सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।
देश-विदेश के विशेषज्ञों की रही भागीदारी
समारोह में डॉ. संजीव झा, डॉ. ध्रुव तनेजा, डॉ. आशीष मितल और डॉ. रूचि वार्ष्णेय सहित कई विशेषज्ञ उपस्थित रहे। सम्मेलन में देश-विदेश के करीब 1500 फिजियोथेरेपिस्ट्स ने भाग लिया। यह सम्मान डॉ. नागर के लंबे समय से किए जा रहे समर्पित कार्यों और क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान का प्रमाण माना जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *