LOADING

Type to search

बारापाल स्कूल में नशामुक्ति जागरूकता सत्र

socal

बारापाल स्कूल में नशामुक्ति जागरूकता सत्र

Share

विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान
गिर्वा, 12 सितंबर (फूल शंकर डामोर):
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, बारापाल में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए नशामुक्ति एवं स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। करीब दो घंटे चले कार्यक्रम में युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। ‘दिया उदयपुर’ के कार्यकर्ता आदित्य कुमार ने डोपामिन और मस्तिष्क में होने वाले रासायनिक बदलावों के जरिए समझाया कि त्वरित आनंद की चाहत किस तरह नशे जैसी हानिकारक आदतों में बदल सकती है। ‘दिया राजस्थान’ के प्रमुख प्रणय त्रिपाठी ने नशीले पदार्थों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान बताए। उन्होंने गलत संगति, तनाव, सोशल मीडिया और साथियों के दबाव से सावधान रहने की सलाह दी। दिया राजस्थान मार्गदर्शक मंडल के विवेक दवे ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने तथा समस्या होने पर अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में परमेश पांडे का भी सहयोग रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *